इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड पर सवारी गाड़ी परिचालन का हुआ शुभारंभ
गया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड पर सवारी गाड़ी का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वर्चुअल माध्यम से हुआ इस परिचालन की आरंभ। वर्चुअल माध्यम से किया गया कार्यक्रम में उपस्थिति रही बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की।
रेलवे लोगों के आवाजाही का बहुत बड़ी ज़रिया है। ऐसे में बिहार में रेलगाड़ी परिचालन को बढ़ावा देना मोदी सरकार की सकारात्मक पहल है। केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में बिहार का उत्थान रहा है। यही वजह है कि बिहार में एनडीए समर्थित डब्ल इंजन की सरकार है। जिससे बिहार और भी विकसित हो रहा है। बिहार में विकास का बढ़ता कदम सराहनीय है।
इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड के चालू होने से नालंदा व गया जिलों के 50 से अधिक गांवों की 8 लाख से अधिक आबादी सीधे रूप से रेल आवाजाही से जुड़। इस कठीन मार्ग सुलभ हो गया। ग्रामीणों के वर्षों के स्वप्न साकार हुआ। इस रेल मार्ग पर सवारी रेलगाड़ी के परिचालन से नालंदा- राजगीर, तपोवन- बोधगया पर्यटन स्थल भी जुड़ा। जिससे बिहार पर्यटन को और भी बढ़ावा मिला। गया तथा नालंदा जिले के चीर प्रतीक्षित रेल से सफर करने के सपना सच हो गया। जिससे गया एवं नालंदा जिलेवासियों में उल्लास है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए दोनों जिले के जिलेवासियों ने पीएम मोदी को असीम बधाई दी।
इस रेल परिचालन से अप्रत्यक्ष रूप से 20 लाख से अधिक लोगों को इसका फायदा पहुँचेगा। ग्रामीण इलाके के लोग भी रेलवे के मुख्य आवागमन के मुख्यधारा से जुड़े।
जाहिर हो इस रेलखंड के बीच चार स्टेशन तो एक हॉल्ट बनाया गया है। इस्लामपुर के अलावा नटेसर, कटारी व खुदागंज स्टेशन हैं, तो हरसिंगरा में हॉल्ट बनाया गया है। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत गया के नीमचक बथानी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भी खासा लाभ होगा।
➖AnjNewsMedia➖
Welldone