किसान संघर्ष यात्रा

गया : स्थानीय नगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र कंडी से कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में किसान विरोधी काले कानून को वापस कराने की मांग को लेकर गांव, गांव में जागरूकता फैलाने हेतु ” किसान संघर्ष यात्रा ” का शुभारंभ नगर प्रखंड के गांव के खेत, खलिहान से शुरू किया गया।

Advertisement

     किसान संघर्ष यात्रा में भारी संख्या में किसान, मजदूर शामिल होकर आंदोलन में साथ देने का संकल्प दोहराया।

     उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए नेताओ, कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत 38 दिनों से सम्पूर्ण भारत में किसान तीनों काले कानून को वापस कराने के लिए आंदोलन कर रहे है, परंतु मोदी सरकार अभी तक न तो उनकी सुधि ले रही है, ना ही कानून वापस लेने की दिशा में कोई कार्रवाई कर रही है, उल्टे किसानों के आंदोलन को चंद दलालों का आंदोलन एवम् विपक्षी दलों की साजिश बता रही है।

     नेताओ ने कहा की बिहार के किसानों को राजभवन मार्च के दौरान नीतीश सरकार की पुलिस दौड़ा, दौड़ा कर पीटने का काम किया, लेकिन यहां के किसान इससे डरने वाले नहीं है, आंदोलन को और तेज करने के लिए गांव, गांव में कार्यक्रम कर जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है।

         किसान संघर्ष यात्रा जिला के सभी प्रखंडों के एक, एक गांवों में से शुभारंभ कर उसमे जुड़ने वाले किसान, मजदूर सम्पूर्ण प्रखंड के गांवों में आंदोलन को तेज कराएगे।

   कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू,किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र मांझी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, बबलू प्रसाद, आशुतोष कुमार, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार पान, नाजिर खान, शुकर पासवान, शैलेन्द्र चौहान, सर्वोदय प्रसाद, विनोद बनारसी आदि शामिल होकर किसानों को किसान संघर्ष यात्रा का उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया
– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!