कोविड को हराने की तैयारी

 कोविड-19 से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करने एवं इसके बचाव एवं सुरक्षा को प्रभावी तरीके से अमल किए जाने हेतु जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन ज़िला पदाधिकारी, गया के प्रकोष्ठ में किया गया।

Advertisement

बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि गया जिले में कोविड-19 के संक्रमण का दायरा कम हो रहा है। कोविड की जांच सार्वजनिक स्थलों पर प्रारम्भ किया गया है, जिसके लिए 03 वाहन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे है, जो सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के सैंपल लेगा। 

बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में गायनिक (प्रसव एवं प्रसूति विभाग) का ओपीडी प्रारंभ की जाए। बैठक में डी०पी०एम० स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि गया जिले में अब तक कुल 2,65,748 सैंपल जांच किया गया है, जिनमें 5,371 पॉजिटिव मामले हैं, अब तक 5,006 मरीज रिकवर हो गए। जिले में कोरोना से 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 311 एक्टिव केस है। ट्रू नेट से 91, आर०टी०पी०सी०आर० से 359 एवं रैपिड एंटीजन से 4,857 सैंपल संधारित किया गया। 

बैठक में सहायक समाहर्ता सौरभ सुमन यादव, डी०पी०एम० स्वास्थ्य, नीलेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, अमित पटेल, जिला आपदा प्रभारी सहित कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!