गया जिले का बाढ़ प्रभावित इलाक़ा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति के आकलन हेतु प्रतिनियुक्त किए गए वरीय पदाधिकारी
Advertisement

गया : कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गया जिला के कई क्षेत्रों में जल जमाव, मार्ग अवरुद्ध होने तथा जनजीवन प्रभावित होने की सूचना के मद्देनजर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा चारों अनुमंडलों के प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का अनुश्रवण करने हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी।

वजीरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके के जायजा लेते पदाधिकारीगण

टिकारी अनुमंडल के लिए अपर समाहर्त्ता राजकुमार सिन्हा, शेरघाटी अनुमंडल के लिए उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, सदर अनुमंडल एवं वजीरगंज क्षेत्र के लिए अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच बलागुद्दीन एवं नीमचक बथानी अनुमंडल के लिए जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम कृष्ण मोहन को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन पदाधिकारियों के द्वारा संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर उफनती नदियों एवं अवरुद्ध मार्गों का जायजा लिया गया साथ ही प्रभावित क्षेत्रों एवं प्रभावित परिवारों की स्थिति का अनुश्रवण किया गया और वहां पर आपदा राहत प्रबंधन करवाया गया।
वहीं प्रशासन की ओर से वजीरगंज प्रखंड के सहिया ग्राम पंचायत स्थित जनकपुर महादलित टोला मे सामुदायिक किचेन के माध्यम से बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन मुहैया कराया गया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करते डीडीसी 

सहिया ग्राम पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजू केशरी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के सामुदायिक किचेन में भोजन बनाने के लिए भोजन का सारा सामाग्री मुहैया कराया हूँ। ताकी पीड़ित परिवारों को कोई परेशानी ना हो। जिले के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। पीड़ितों के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पदाधिकारीगण मौजूद हैं, और स्थिति पर गहरी नज़र बनाए हुए हैं।
@खास रिपोर्ट : अशोक कुमार अंज, लेखक-फिल्मी पत्रकारबाबू

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!