गया डीएम का चुनावी समीक्षा

 गया जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के समीक्षा के दौरान नए आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य में रूचि नहीं लेने वाले एवं केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य के विरुद्ध नए आंगनवाड़ी भवन निर्माण नहीं करने के विरुद्ध डीपीओ मनरेगा, कार्यपालक अभियंता मनरेगा एवं संबंधित मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश ज़िला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि मनरेगा से संबंधित सभी पदाधिकारी गरीब कल्याण रोजगार अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को केंद्र सरकार के पोर्टल पर ससमय अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा द्वारा जीर्णोद्धार किए जा रहे तालाब तथा बकरी शेड, पशु शेड, मुर्गी शेड इत्यादि का जो लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा दिया गया है उस लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराए।

बैठक में बताया गया कि आगामी बिहार विधान सभा को लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जितने शौचालय एवं रैंप निर्माण कराए गए हैं, उसे शत-प्रतिशत फंक्शनल कराएं।

उन्होंने आरडब्ल्यूडी एवं आरसीडी को निर्देश दिया कि गया जिला अंतर्गत सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में जहां जहां पोलिंग स्टेशन बनाया गया है पोलिंग स्टेशन पर मतदान से संबंधित सामग्री/ वस्तुओं को आसानी से पहुंचाने हेतु एप्रोच रोड की मरम्मती करवाये। बैठक में बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि अक्टूबर माह में किसी भी क्षेत्र में लो-शिडिंग के शिकायत नहीं मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान की तिथि में किसी भी पोलिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होना चाहिए। 

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित सभी लाइन डिपार्टमेंट के पदाधिकारी उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!