गया | Breaking न्यूज़ | ब्रेकिंग News हिंदी – [ताजा खबरें] – AnjNewsMedia

हर- घर तिरंगा

गया | Breaking न्यूज़  | ब्रेकिंग News हिंदी - [ताजा खबरें] - AnjNewsMedia
देश की शान तिरंगा
Advertisement

गया : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया कि तत्वाधान में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा 13 से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे “हर घर तिरंगा” कैंपेन के तहत अवर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

गया श्री मती अंजू सिंह ने शहर के स्लम एरिया नाचकोची भुईटोली, सब्जीमंडी डेल्हा भुईटोली, मालगोदाम भुईटोली में जाकर महिलाओ, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच झंडा का वितरण किया,

साथ ही लोगों को राष्ट्र सम्मान और ध्वज की गरिमा और देश को आजाद कराने में क्रांतिकारीयों के योगदान से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि हमारा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और हमारा संविधान भारत को एक आदर्श और मजबूत राष्ट्र बनाने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश सर्वाेपरि है। इसका ध्यान और मान रखना चाहिए।राष्ट्रीय ध्वज हमारी स्वतंत्रता की पहचान है और हमारे देश का अभिमान है और हमारे मन मे देश के प्रति सम्मान की भावना जगाता है इसलिये हमें इसका सम्मान करना चाहिये।

इस अवसर पर आरपीएफ SI, पुलिसकर्मी, रेल कोर्ट कर्मचारी देवेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा कर्मचारी विकास कुमार के अलावा काफी संख्या में स्लम एरिये के बच्चे, बुजुर्ग एवम महिला शामिल हुए।

गया | Breaking न्यूज़  | ब्रेकिंग News हिंदी - [ताजा खबरें] - AnjNewsMedia
कृषि निर्यात को बढ़ावा

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण


कृषि विभाग के बावास संभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत  कृषि निर्यात को बढ़ावा देने विषय पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 अगस्त, 2022 को महाबोधि होटल, रिसोर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर;

बोध गया में गया एवं उसके निकटतम जिलें के किसान, कृषक उत्पादक संगठनं, निर्यातक, व्यापारियों आदि के क्षमता संवर्द्धन  हेतु आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) के सहयोग से किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 115 निर्यातकों, व्यापारियों और किसानों द्वारा भाग लिया गया।

सरकार द्वारा किसानों की आय में वृद्धि लाने के उद्देश्य से कृषि विपणन और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में विशेष रूप से काम करने के लिए वर्ष 2020 में कृषि विभाग में बिहार कृषि उत्पाद मूल्य संवर्धन प्रणाली (बावास) संभाग का गठन किया गया है।

हाल के वर्षों में बिहार के कृषि उत्पादों के निर्यात में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2005-06 में जहां 3 करोड़ रुपये मूल्य का कृषि निर्यात होता था. वही वर्ष 2021-22 में बढ़कर यह लगभग 3,270 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

कृषि उत्पादों के निर्यात में और अधिक वृद्धि करने के लिए बिहार कृषि निर्यात नीति तैयार की जा रही है, जो अंतिम चरण में है। कृषि निर्यात नीति से कृषि उत्पादों के निर्यात बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

कृषि निर्यात को ध्यान में रखते हुए एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत इस वर्ष 5 से 26 अगस्त तक पटना, गया, पूर्णियाँ पूर्वी चम्पारण तथा दरभंगा में 5 एक दिवसीय क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 से 70 निर्यातकों, व्यापारियों और किसानों द्वारा भाग लिया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा),

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और पंजाब नेशनल बैंक के विशेषज्ञों द्वारा कृषि निर्यात से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमों, निर्यातकों, कृषक उत्पादक संगठनों को व्यावहारिक ज्ञान देना है।

इस कार्यक्रम में बावास टीम के सदस्य, नाबार्ड एपीडा, कृषि विभाग के पदाधिकारी, निर्यातक सहित किसानगण उपस्थित थे।


– AnjNewsMedia 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!