पटना फ़िल्मोत्सव का आज उठेगा पर्दा


तीन दिवसीय पटना फ़िल्मोत्सव का उठेगा पर्दा, दिखाई जाएंगी देश-विदेश की मशहूर फ़िल्में

पटना कालिदास रंगालय में तीन दिवसीय पटना फ़िल्मोत्सव आज से होगा आगाज। इस फ़िल्मोत्सव का पर्दा 6 दिसंबर को उठेगा तथा 8 दिसंबर को पर्दा गिरेगा। पटना फ़िल्मोत्सव में देश की जानी- मानी फिल्मी हस्ति तेजस्विनी बालका घोष तथा विदेश की मशहूर तेजस्विनी मैक्सीन विलियम्सन की फिल्म सहित अन्य फ़िल्में भी दिखाई जाएंगी। प्अंरेरणाप्जरद तथा शिक्षाप्रद फिल्में दिखाई जाएंगी हीं मनोरंजनात्मक भी। फ़िल्में दर्शकों को हँसाएगी, रूलाएगी तथा गुदगुदाएगी भी। यानि हरेक तरह की फ़िल्में होगी। बच्चों के लिए भी खासमखास होगी। फ़िल्मों की शानदार प्रस्तुति मनभावन, मनलुभावन तथा मनमोहक होगी। हिरावल के प्रतिरोध की सिनेमा की जानदार प्रदर्शन होती है, जो देखते हीं बनता है। यह महोत्सव कलाकारों के लिए प्रेरणादायी होती है। जो कलाकारों को प्रोत्साहित करता हीं, ऊर्जांवित भी।

पटना फ़िल्मोत्सव का आज उठेगा पर्दा, AnjNewsMedia
तीन दिवसीय पटना फ़िल्मोत्सव का आज उठेगा पर्दा !
देश-विदेश के मशहूर फ़िल्में की जाएंगी प्रदर्शित

आस्ट्रेलिया की मशहूर फ़िल्ममेकर मैक्सिन विलियम्सन का संदेश ११वें पटना फ़िल्म फ़ेस्टिवल के लिए यह है कि पटना फिल्म फेस्टिवल अमूल्य है। फिल्म फेस्टिवल बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण है। समय और स्थान के सन्दर्भ में उनकी प्रासंगिकता को कम नहीं आँका जा सकता। एक ऐसे संयुक्त नागरिक वर्ग के लिए जो तजरबे के लिए और अपनी जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साथ जुटते हैं। यह एक जगह की तामीर करते हैं। शिक्षित और जागरूक करने की उनकी ताक़त को नापना मुश्किल है। बिहार राज्य और इसके लोगों में तरक्क़ी पसंद नज़रिए को आत्मसात करने की ज़रुरत के सन्दर्भ में पटना फिल्म फेस्टिवल ख़ास तौर पर अमूल्य है।
फिल्म क्षेत्र के जानी-मानी हस्ति हैं बालका घोष। कर्मठ कर्मयोगी महिला तेजस्विनी बालका घोष युवक- युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे दृढ़- इच्छाशक्ति के धनी महिला तेजस्विनी हैं। जिन्होंने फिल्म की दुनिया में मुक़ाम हासिल कर देश- दुनिया में नाम रोशन की हैं। जिन पर भारत को गर्व है। पर्वत पुरूष दशरथ माँझी के जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘द मैन हू मूव्ड द माऊंटेन’ में भी अपना अहम योगदान प्रदान की हैं। वे ज़िंदादिल जुनूनी निर्माता- निर्देशक व लेखक हैं।

पटना फ़िल्मोत्सव का आज उठेगा पर्दा, AnjNewsMedia
रिपोर्ट  : अशोक कुमार अंज, लेखक- फिल्मी पत्रकारबाबू

उनकी हिम्मत तथा जज़्बे का प्रतिफल है फिल्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि। तकरीबन दो दशक से निरंतर फ़िल्म-निर्माण में सक्रिय हैं कलकत्ता निवासी कर्मवीर बालका घोष। वे अब तक कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। उनकी ख्याति से कलकत्ता हीं नहीं, भारत गौरवान्वित है। इनकी कई मशहूर फिल्में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सवों कान्स, सिनेमा दू रील, अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म समारोह एम्सटरडम, टेम्पियर, उप्साला, म्यूनिख, बर्लिन, सन फ्रांसिस्को, बिलबाओ आदि में प्रदर्शित किया जा चुका है। इतना हीं नहीं इनकी कई फिल्म-प्रोजेक्ट्स को आई.डी.एफ.ए एम्सटरडम, ए.एन.डी-डी.एम.जेड फंड – दक्षिण कोरिया, दूरदर्शन, आई.डी.एफ.ए- बर्था फंड, फ़िल्म डिविजन (फ़िल्म प्रभाग, भारत सरकार), आई.जी.एन.सी.ए (भारत सरकार), एन.एच.के टी वी जापान, बान्फ़ माउंटेन कल्च र (कनाडा), अल जजीरा अंग्रेजी प्रतिष्ठित अन्य स्थानों से भरपूर मदद मिला है। बालका घोष संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार में शोधकर्ता भी रही हैं। व्याख्यान के क्षेत्र में भी इनकी अच्छी पकड़ है। वे कई चर्चित राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म उत्सवों तथा  समारोहों में जूरी की अहम भूमिका अदा की हैं। विदित हो वर्ष 2014 में इनकी दस्तावेजी फ़िल्म “फुटप्रिंट्स इन द डेजर्ट” का वर्ल्ड-प्रीमियर बुसान फ़िल्म फेस्टिवल, दक्षिण कोरिया में हुआ। हॉलीवुड तथा विश्व-सिनेमा के मशहूर नामों के साथ शामिल एवं दिशा-निर्देशन में एशिया-पैसिफिक स्क्रीन लैब, ऑस्ट्रेलिया के अंतर्गत  फिल्म-प्रोजेक्ट “फाइव मेन एंड अ वुमन” फिलवक्त प्री प्रोडक्शन में जगह बनाईं हैं।
वर्ष 2017 में वे अपनी फिक्शन फ़िल्म “द फौग कैचर्स” के लिए एशियाई सिनेमा फण्ड, अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल, बुसान, साउथ कोरिया में प्रतिष्ठा पाया। ज्ञात हो उनकी फीचर फिल्म ‘काफ’ (CALF) एन.डी.एफ.सी के “फिल्म बाज़ार 2018” के लिए चयनित हुआ। जिसे खूब सराहा गया। जाहिर हो उनकी दस्तावेजी फिल्म “डेथ इन द सिटी” (पोस्ट प्रोडक्शन लेबल) को गोल्डन ट्री इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में सम्मानित हुआ। विभिन्न विधाओं में उनकी मजबूत पकड़ है। वे गुणों से समृद्ध हैं हीं, महिलाओं के लिए आदर्श भी। वे फिल्म के क्षेत्र में जो कीर्तिमान रचे हैं, वह अद्वितीय है। उनकी विशाल कीर्ति प्रेरणादायी है। ऐसी, तेजस्विनी को सैल्यूट।

– रिपोर्ट : अशोक कुमार अंज, लेखक- फिल्मी पत्रकारबाबू

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!