बाहर से आने वालों का संगरोध अनिवार्य है: डीएम

डीएम ने की क्वॉरेंटीन सेंटर का निरीक्षण
Advertisement

बिहार सूबे के गया जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना वायरस) से बचाव एवं सुरक्षा के लिए किए गए लॉक डाउन की स्थिति का जायजा जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ले रहे हैं।वहां की व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बोधगया स्थित निगमा मोनेस्ट्री में बना क्वॉरेंटाइन वार्ड का निरीक्षण किया।
बाहर से आने वालों का संगरोध अनिवार्य है: डीएम, AnjNewsMedia
 क्वॉरेंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम अभिषेक सिंह
अंचलाधिकारी बोधगया ने बताया कि निगमा मोनेस्ट्री में अब तक कुल 43 व्यक्ति को पकड़ कर क्वॉरेंटीन वार्ड में रखा गया है। ये सभी व्यक्ति इलाहाबाद से आए हैं और इन्हें जमुई ज़िला जाना था। डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी व्यक्ति को क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा जाना है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य जिलों से गया जिले के व्यक्तियों को आना है और इसके लिए सभी अनुमंडलों में एक-एक बस चलाया जा रहा है जो भी संबंधित अनुमंडल के व्यक्ति आएंगे उन्हें बस में बैठा कर सीधे उस अनुमंडल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा जाएगा। किसी भी हालत में एक भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। सभी व्यक्तियों का क्वॉरेंटाइन होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आए हुए व्यक्ति जो क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं उन्हें संबंधित जिला में भेजने के समय उस जिले के संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना अनिवार्य रूप से दिया जाना है। ताकि वह व्यक्ति जिस जिला में जाए वहां उसे सीधे क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा जाए। इसके उपरांत उन्होंने निगमा मोनेस्ट्री के ब्लॉक 6 को बनाए गए क्वॉरेंटाइन वार्ड का मुआयना किया। उन्होंने दूरी बना बना कर दरी बिछाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई एवं फागिंग समय-समय पर कराते रहें। उन्होंने नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिल्डिंग के बाहर शेड बनाकर डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था रखी जाए। इसके उपरांत उन्होंने क्वॉरेंटाइन वार्ड में रह रहे व्यक्तियों के लिए खाना बनाए जा रहे भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने खाना बना रहे व्यक्ति को निर्देश दिया कि अपने हाथों में ग्लब्स पहनकर खाना बनाएं और जिस व्यक्ति को खाना खिला रहे हैं उसके खाने के पहले उसके हाथ अच्छे साबुन से ढुलबाये। इसके उपरांत प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम से, जो बाहरी व्यक्ति आ रहे हैं उसे, किस तरह से जांच कर रहे हैं इसकी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उपस्थित डॉक्टर को कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी का थर्मल बॉडी टेंपरेचर मशीन से बॉडी टेंपरेचर की माप करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी को नॉर्मल थर्मामीटर से बॉडी टेंपरेचर मापते हैं तो उसे डिटॉल से या अन्य सैनिटाइजर से थर्मामीटर अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही किसी दूसरे व्यक्ति के टेंपरेचर मापे। जिलाधिकारी ने कहा कि दोमुहान के पास विशेष अभियान चलाकर निगरानी रखें। अनेक व्यक्ति दूसरे जिलों से आकर इस रास्ते से पैदल चलकर अपने अपने गांव जा रहे हैं। वैसे सभी को पकड़कर उसे क्वॉरेंटाइन वार्ड में डालें और उनकी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जिस बस से संबंधित अनुमंडल में बने क्वॉरेंटाइन वार्ड में व्यक्तियों को भेजा जाएगा उस बस में एक सीट पर एक ही व्यक्ति बैठेगा। साथ ही बस को अच्छी तरह से सैनिटाइज भी किया जाएगा।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, नगर पंचायत बोधगया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोधगया, अंचलाधिकारी बोधगया, पुलिस उपाधीक्षक बोधगया, थानाध्यक्ष बोधगया एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
अशोक कुमार अंज, लेखक- पत्रकार

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!