बिहार के राज्यपाल बने फागू चौहान

बिहार के लिए नए कीर्तिमान गढ़ेंगे कर्मयोगी राज्यपाल फागू
Advertisement


केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार में नए राज्यपाल के रूप में फागू चौहान को कमान सौंपी है। जाहिर हो फागू चौहान बिहार प्रदेश के राज्यपाल का पद भर संभालेंगे।
बिहार के राज्यपाल बने फागू चौहान
बिहार के राज्यपाल बने फागू चौहान
ज्ञात हो फागू चौहान यूपी के बड़े दिग्गज सीनियर पॉलिटिशियन हैं। जाहिर हो 01 जनवरी 1948 को उनका जन्म हुआ। वे शेखपुरा आजमगढ़ के निवासी हैं। विदित हो 17 वें यूपी विधानसभा चुनाव में फागू चौहान भारी मतों से जीत हासिल करने वाले विधायक की सूची में शामिल हैं। वे घोसी विधानसभा से भारी बहुमत से निर्वाचित होकर, इतिहास रचे हैं। उनके राजनैतिक ऐतिहासिकता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्त कर बड़ी जिम्मेवारी सौंपी दी है। 
मालूम हो दिग्गज तेजस्वी राजनीतिज्ञ कर्मवीर फागू चौहान का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शेखपुरा ग्राम में हुआ। वे बचपन से ही ओजस्वी रहे। वे पिछड़ी जाति के चौहान समाज से हैं। ज्ञात हो वर्ष 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से घोषी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए, तब से आज तक राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। इसी कड़ी में फिर, फागू चौहान 1991 में जनता दल से विधायक निर्वाचित होते हुए 1996 तथा 2002 में भी विधायक निर्वाचित होने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ। फिर, वे बहुजन समाज पार्टी का दामन थामे और 2007 में भी विधानसभा के चुनाव में उनकी जीत हुई। इसी कड़ी में वे 2017 का विधानसभा चुनाव  बीजेपी की टिकट से लड़े और भारी बहुमत से उनकी जीत हुई और विधायक बने। इस तरह फागू चौहान राजनीति में बड़ी मजबूति के साथ छा गए। वे मऊ की घोषी विधानसभा से लगातार छठी बार चुनाव जीत कर भारी बहुमत से विजयश्री हासिल किये। ज्ञात हो मऊ क्षेत्र चौहान बाहुल्य क्षेत्र है। उस क्षेत्र में उनकी राजनीति बड़ी मजबूत है। वे बड़े हस्ति के रूप में राजनैतिक तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे राजनीति के माहिर महापुरूष गुदड़ी के लाल कर्मयोगी फागू चौहान बिहार के राज्यपाल यानि गवर्नर बने हैं। जिन पर गर्व है कि बिहार के लिए नए कीर्तिमान गढ़ेंगे। जिससे पिछड़ा राज्य बिहार विकसित होगा ही, चहुँमुखी समृद्धि से खिलखिला उठेगा।
अशोक कुमार अंज  लेखक- कवि- फिल्मी पत्रकारबाबू
अशोक कुमार अंज
लेखक- कवि- फिल्मी पत्रकारबाबू








अक्षरजीवी,
अशोक कुमार अंज
लेखक- कवि- फिल्मी पत्रकारबाबू
आकाशवाणी- दूरदर्शन, पटना से अनुमोदित
वजीरगंज, गया, बिहार 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!