भाजपा ने बिहार में की जीत की दावा
गया : चुनावी दौरे में गया पहुँचे केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने बताया की एनडीए बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
एक तरफ परिवक्वता है तो दूसरी तरफ अपरिवक्वता। नीतीश कुमार के सामने कोई नही है। तेजस्वी यादव अपने पिता के छांव से अभी बाहर नही निकले हैं। उक्त बातें आज गया में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी थे।
श्री पात्रा ने कहा कि आरजेडी का गठबंधन नक्सलियों और उग्रवादियों से है। जिन्ना का समर्थन करने वाले को टिकट दिया गया। बम ब्लास्ट के आरोपी आफताब आलम को टिकट दिया गया। बिहार में एनडीए की सरकार ने साढ़े छह लाख नॉकरी दी है। नॉकरी के नाम पर न जाने कितनी जमीनें लालू यादव के परिवार ने हड़पा है। इन्होंने तेजस्वी द्वारा 10 लाख नॉकरी देने की बात को जमीन हड़पन योजना बताया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कोविड काल में विभाग की उपलब्धियों को गिनाया।
➖AnjNewsMedia