भाजपा का राजनैतिक कार्यशाला की तैयारी

भाजपा के तीन विधानसभा वजीरगंज, अतरी और बोधगया का होगा राजनैतिक कार्यशाला
Advertisement

कार्यशाला में पढ़ाई जाएगी सदस्यता की पाठ

गया : मानपुर प्रखंड के अंतर्गत स्थित रामबाग में भाजपा के तीन विधानसभा वजीरगंज, अतरी और बोधगया विधानसभा का एक दिवसीय राजनैतिक कार्यशाला आगामी 24 जुलाई को दोपहर दिन में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी की जा रही है। यह राजनैतिक पाठशाला सदस्यता अभियान को गति देगी। जिससे सदस्यता में खासा बढ़ोतरी होगी और लक्ष्य की पूर्ति भी।
भाजपा का राजनैतिक कार्यशाला की तैयारी
कार्यशाला की तैयारी में जुटे भाजपाई नेता 
 इस संबंध में जिले के भाजपा महामंत्री राजेश कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे सदस्यता मुहिम को विशेष तेज गति देना है। यही इस कार्यशाला में पाठ पढ़ाया जाना है। उन्होंने कहा जिले में एक लाख सदस्यता लोगों को दिलाना प्राथमिकता है। उस लक्ष्य को हासिल करने का पुरज़ोर मेहनत की जा रही है। आगे उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में मुख्य रूप से वजीरगंज, अतरी एवं बोधगया विधानसभा में सदस्यता की गति के लिए पाठ पढ़ाया जाना है। इस पाठ को पढ़ाने के लिए बड़े- बड़े दिग्गज अनुभवी नेता जुटेंगे।

उन्होंने बताया कि इस राजनैतिक कार्यशाला में मुख्यत: एमएलसी सह दिग्गज नेता कृष्ण कुमार सिंह, प्रदेश से जिले का सदस्यता प्रभारी ओमप्रकाश भुवन, ज़िलाध्यक्ष धनराज शर्मा, नालंदा जिले के सदस्यता प्रभारी क्षितिज मोहन सिंह, जिले का मुख्य सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र राम, पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह, भाजपाई मीडिया प्रभारी युगेश कुमार के अलावे वजीरगंज विधानसभा के प्रभारी विनोद सिंह, अतरी विधानसभा के प्रभारी गोपाल यादव, बोधगया विधानसभा के प्रभारी नरेश चौधरी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा के क़द्दावर नेता सह एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमारबाबू करेंगे।
जाहिर हो वजीरगंज, अतरी और बोधगया तीनों विधानसभा में कुल 111 शक्ति केन्द्र है। जिसमें वजीरगंज में 34, अतरी में 41 तथा बोधगया में 36 शक्ति केन्द्र बने हैं। सभी केन्द्र युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। लेकिन उसमें थोड़ी और सक्रियता की ज़रूरत है। जो कार्यशाला के माध्यम से दिया जाएगा।
जिले का महामंत्री सह युवा नेता राजेश कुमार ने आगे बताया कि उक्त कार्यशाला में तीनों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी शक्ति केन्द्रों के प्रमुख, शक्ति केन्द्रों के सदस्यता विस्तारक, मंडल मंच मोर्चा के पदाधिकारियों समेत जिले तथा प्रदेश के नेतागण भाग लेंगे।
कार्यशाला की पूरी तैयारी जारी है। इस राजनैतिक पाठशाला में बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्तागण उपस्थित होंगे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!