भाजपा का सदस्यता पर्व


लक्ष्य की ओर बढ़ चला गया जिले के भाजपा की सदस्यता
Advertisement

डायल नंबर- 8980808080


गया भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान टिकारी में चलाया गया। टिकारी में इस अभियान का नेतृत्व टिकारी विधानसभा के सदस्यता प्रभारी सह एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमारबाबू ने किये। टिकारी बाजार स्थित थाना मोड़ पर गहन सदस्यता मुहिम चला। इस मुहिम में टिकारी बाजार के दुकानदारों सहित अल्पसंख्यक महिलाएँ, युवाओं ने बड़ी संख्या में ऑन लाइन सदस्यता ग्रहण किये।
भाजपा का सदस्यता पर्व
भाजपा का सदस्यता पर्व में एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह की सदस्यता मुहिम 
विदित हो कि भाजपा ज़िलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने प्रदेश भाजपा को भरोसा दिलाया है कि गया जिले में सदस्यता अभियान के जरीय एक लाख से अधिक ऑन लाइन सदस्यता करा कर पीएम मोदी के हाथो को मजबूति प्रदान करना लक्ष्य है। जिससे पार्टी भी शक्तिशाली होगी। ज़िलाध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भरपूर मेहनत 10 विधानसभा क्षेत्रों में कर रहे हैं।
ज़िलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा हम लक्ष्य हासिल कर के ही दम लेंगे। इस मुहिम के माध्यम से एक लाख से ज़्यादा सदस्य बनाएँगे। जिसके लिए दिन- रात मेहनत में जुटे हैं। उन्होंने कहा जिससे पीएम मोदी का हाथ मजबूत होगा ही, पार्टी भी।
भाजपा का सदस्यता पर्व
गया के टिकरी में भाजपा की सदस्यता मुहिम 
वहीं एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि गया जिले के 10 विधानसभा में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान जारी है और हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। बड़ी संख्या में महिला-पुरूष तथा युवक- युवतियों ने सदस्यता लेकर जुड़ रहे हैं। सभी वर्गों के लोग सदस्यता लेकर जुड़ रहे हैं। जिससे हम सफलतापूर्वक अपनी लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से पीएम मोदी का हाथ ताक़तवर होगा। जिसमें गया जिले की भी मजबूति शामिल होगी।

भाजपा का सदस्यता पर्व
भाजपा का सदस्यता पर्व में शामिल बीजेपी लीडर्स 
ज्ञात हो बदलते दौर में भाजपा के डिजिटल तरीक़े की ऑन लाइन सदस्यता लेकर लोग जुड़ते जा रहे हैं। 
इस मुहिम में जिले का मुख्य सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र राम, भाजपा के ज़िला मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, सह सदस्यता प्रभारी वेंकटेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कुमार, टिकारी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, सह प्रभारी समेत कार्यकर्तागण मौजूद थे।

@ लेखक- पत्रकार अशोक कुमार अंज की लेखनी

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!