गया : भाजपा नेता, पूर्व राज्यपाल, भाजपा के दधीचि स्व.कैलाशपति मिश्र की आठवीं पूण्य तिथि भाजपा जिला कार्यालय में गया जिला भाजपा के द्वारा मनाया गया।
उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन का बिहार में विस्तार कैलाश पति मिश्र के द्वारा ही हो पाया है।जब भाजपा की स्थापना हुई थी,तब से कार्यकर्ता बनाने और कार्यकर्ता को काम में लगाकर पार्टी को जमीनी शक्ल देने का कार्य किया करते थे। कार्यकर्ता के सुख दुःख में हमेशा तत्पर रहते थे। पार्टी संगठन पर पूर्ण रूप से आपसी सहमति से कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी सौंपी जाती थी।सभी कार्यकर्ता से काफी स्नेह करते थे,समय समय पर कार्यकर्ता को डांटते थेऔर बाद में समक्षाकर कामों में लगाया करते थे।आज भाजपा पूरे देश में शासन कर रही है तो उनके आदर्शों पर चलकर ही कामयाब हुई है।अब समय आ गया है कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर ही रास्ते तय कर पायेंगे। कैलाश पति मिश्र की विचारधारा कार्यकर्ताओं को आज के परिवेश में अपनाने की आवश्यकता है।
कैलाश पति मिश्र के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार,प्रेम प्रकाश जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार,,डा अनुज कुमार, कंचन सिन्हा, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, सरयु रजक, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार सिंह,प्र्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षितिज मोहन सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
➖AnjNewsMedia

