मत्स्यपालकों को अनुदान

मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति

बिहार सरकार के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के 

Advertisement
मंत्री डाॅ॰ प्रेम कुमार ने मगध प्रमण्डल के मत्स्य उप निदेशक गौरीशंकर से मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर प्रमण्डल के सभी जिलों में मत्स्य विभाग की योजनाओं की प्रगति का हाल जाना।

मत्स्यपालकों को अनुदान, AnjNewsMedia, Minister Prem Kumar, Grants to fishermen
मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा 

डाॅ॰ प्रेम कुमार ने बताया मगध के 78 मत्स्यपालकों को दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों की खरीद के लिये दी गई एक करोड़ 69 लाख से अधिक की सब्सिडी। 

मंत्री ने कहा कि बिहार मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मानिर्भर हो रहा है। बिहार से मछली को नेपाल, झारखण्ड, सिलिगुड़ी, गोरखपुर, लुधियाना आदि स्थानों पर आपूर्ति किया जा रहा है। मछली उत्पादन के क्षेत्र में बिहार देश में चौथे स्थान पर जगह बनाया है। राज्य सरकार द्वारा मछली पालकों के लिये बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।

जिसमें नये तलाबों का निमार्ण, पुराने तालाबों का जिर्णाेद्धार, मत्स्य हैचरी का निर्माण, मछली के जीरा एवं अंगुलिकाओं का वितरण, बायो फ्लाॅक विधि अन्तर्गत कम क्षेत्र में मछली उत्पादन, प्रधानमंत्री विशेष पैकेज से मछुआरा आवास योजना अन्तर्गत मत्स्य पालकों के लिय पक्का मकान का निर्माण, मछली के विपणन को सुलभ बनाने एवं होम डिलीवरी के लिये मछुआरों को फारे व्हीलर, थ्री व्हीलर एवं टॅू व्हीलर वाहनोें का वितरण जैसे कार्य किये जा रहे हैं।

बिहार में कुल 1230 वाहनों का जबकि मगध प्रमण्डल में 30 दो पहिया, 28 तीन पहिया एवं 20 चार पहिया वाहनों को मत्स्यपालकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किया गया है।

मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना अन्तर्गत मत्स्यजीवियों को वितरित किये जाने वाले 4 व्हीलर, 03 व्हीलर एवं 02 व्हीलर वाहनों पर राज्य सरकार क्रमशः 4,80,000, 2,80,000 एवं 50,000 रुपये की राशि सहायता अनुदान के रुप में दे रही है।

मगध प्रमण्डल के 78 मत्स्यजीवियों को राज्य सरकार द्वारा दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन खरीदने पर कुल 1 करोड़ 69 लाख 78 हजार की राशि का भुगतान सहायता अनुदान के रूप में किया जा चूका है।

-@AnjNewsMedia-

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!