वजीरगंज ब्लॉक के दो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष


गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के दो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष
दखिनगांव पंचायत एवं जमुआवां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
मतदाताओं का भरोसना जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि
Advertisement

गया : जिले के वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत दखिनगांव पंचायत एवं जमुआवां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उक्त दोनों ग्राम पंचायत के वासियों ने अपने पैक्स अध्यक्ष पर भरोसा जता कर इतिहास रचा है। जो सराहनीय है हीं, प्रशंसनीय भी।

वजीरगंज ब्लॉक के दो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष, AnjNewsMedia
वजीरगंज ब्लॉक के दो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष

यह पहल जन- प्रतिनिधियों की इमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा  को प्रदर्शित करता है। दखिनगांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जैनंदन सिंह एवं जमुआवां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार निर्विरोध निर्वाचित होकर अपनी इमानदारी तथा कार्य कुशलता को दिखाया है। इसी के बदौलत उक्त दोनों निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष लोगों का दिल जीत कर निर्विरोध निर्वाचित होकर वजीरगंज प्रखंड हीं नहीं, गया जिला सहित बिहार का नाम रौशन किये हैं। राजनैतिक उठापटक के दौर में निर्विरोध चयनित होना बहुत बड़ी बात है। उक्त निर्विरोध चयनित पैक्स अध्यक्ष जैनंदन तथा सुबोध की राजनीति रंग लाई है। जो अपने- आपमें बेमिशाल है ही, अद्वितीय भी। पंचायत क्षेत्र में अपने कार्य का लोहा उन्होंने मनवाया है। जो कर्मठता का परिचय देता है। विषाक्त राजनीति के दौर में निर्विरोध निर्वाचित होना हिमनग पर कामयाबी प्राप्त करने जैसी है। राजनैतिक क्षेत्र में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। जो स्वर्णाक्षरों में लिखित इतिहास होता है। ऐसे विभूति पर गर्व है। जिन्होंने वजीरगंज प्रखंड सहित पंचायत का मान बढ़ाया है। जिससे पंचायतीवासी बेहद गौरवान्वित हैं। पंचायतवासियों ने राजनीति से ऊपर उठ कर उक्त दोनों पैक्स अध्यक्ष को निर्विरोध चुना है। यानि किसानों ने अपना भरोसा अपने पैक्स अध्यक्ष पर किया है। अपने पंचायत के किसानों के समस्या का समाधान निर्विरोध निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष करेंगे। निर्विरोध निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष जैनंदन तथा सुबोध ने बताया कि हम बेहद खुश हैं। पंचायतवासियों के उम्मीद पर खरे उतरेगें। किसानों की समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता के साथ सुलझाएगें। पंचायतवासी मालिक ने जो सुहाना मौके दिया है, उस पर पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करूँगा। जिससे किसानों का भला हो, वैसा कार्य करूँगा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कृषकों का काम करते रहेंगे। वोटरों ने उन्हें जो समर्थन दिया है वह काबिलेतारीफ है।
वहीं वजीरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि दखिनगांव पंचायत एवं जमुआवां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जो बड़े हर्ष की बात है। मैं अपनी ओर से उन्हें बधाई देता हूँ।  आगे बीडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि पैक्स का चुनाव ख़त्म होने के बाद दोनों निर्विरोध निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण- पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्विरोध चयनित होने से सरकार का चुनावी ख़र्च बचता है और अच्छा संदेश जाता है। जो चुनावी सौहार्द का द्योतक है।  यह जीत पंचायत के वोटरों की जीत है।  अपने प्रतिनिध पर भरोसा रखना बड़ी चीज़ है।  ग्रामीण परिवेश की राजनीति से उठ कर शांति- भाई- चारे के वातावरण में अपना पैक्स प्रतिनिधि चुनना ऐतिहासिक कार्य है। जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। वोटरों का ऐतिहासिक कदम राजनीति से ऊपर उठ कर राजनीति का संदेश देती है।  जो प्रेरणादायी पहल है।  ऐसी भूमिका से गाँव के चौपाल पर सौहार्द बढ़ेगा।
जाहिर हो इससे अन्य को भी सबक़ लेनी चाहिए। यह अच्छी तथा सराहनीय पहल है। मतदाताओं का भरोसना जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

वजीरगंज ब्लॉक के दो निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष, AnjNewsMedia
लेखक- फिल्मी पत्रकारबाबू अशोक कुमार अंज

-रिपोर्ट  : अशोक कुमार अंज, लेखक- फिल्मी पत्रकारबाबू

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!