वजीरगंज में धान की रोपाई में जुटे किसान

बारिश की उम्मीद पर किसान रोप रहे धान
Advertisement

‪गया : सावन का महीना खेतीबाड़ी के हिसाब से काफी बेहतरीन माना जाता है। क्योंकि श्रवण महीने में अच्छी बारिश होती है। इस मौसम में खेत जल मग्न हो जाता है। जो खेती के लिए बिल्कुल अनुकूल होता है

वजीरगंज में धान की रोपाई में जुटे किसान, AnjNewsMedia, Dhan Ropani
धान के रोपाई में जुटे किसान ! कम पानी में धान की रोपनी

 इसी मौसम में किसानभाई धान की रोपनी करते हैं। धान का बिचड़ा खेती के लिए उपयोगी होता है। ऐसे मौसम में बारिश के जल से लबालब भरा खेत में धान की फ़सल के लिए मोरी का रोपनी कार्य तेजी से जारी है। जिले के वजीरगंज प्रखंड के दखिनगांव ग्राम के इलाके में धान मोरी का रोपनी व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य संजीव सिंह ने बताया फ़िलहाल मौसम ठीक है। बारिश भी खेती के मुताबिक़ ठीके है।
धान के मोरी का रोपनी किया जा रहा है। निठ्ठले बैठने से क्या होगा। इसी लिए धान की खेती में जुट गए हैं। जाहिर हो किसानभाई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खेती कार्य में भीड़े हैं। कोरोना से बचाव के साथ किया जा रहा है धान की रोपनी। जिले भर में रोपनी का कार्य प्रगति पर है।
किसान चंदन कुमार कहते हैं कि बहुत अच्छी बारिश तो नहीं हुई है परंतु काम भर पानी है। जिससे रोपाई कार्य हो रहा है। बस, बारिश की उम्मीद पर खेती किया जा रहा है।
लॉकडाउन का पालन करते खेती का काम में जुटे है। अब भी अच्छी बारिश की उम्मीद में हैं किसान। क्योंकि सावन का महीना निकलता जा रहा है। खेत में जितना पानी होना चाहिए, उतना नहीं है। फिर भी धान की रोपनी भगवान भरोसे किसान कर रहे हैं। विषम परिस्थिति में भी किसानी कार्य पूरे हौसले के साथ किसान कर रहे हैं।
‪Report By Ashok Kumar Anj ➖@AnjNewsMediedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!