हैमर मैन का योगदान


हैमर मैन का अहम योगदान प्रेरणाप्रद
Advertisement

गया : युवा साहित्यकार मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हैमर मैन शिवू मिस्त्री से मिलकर बड़ी खुशी हुई। इन्होंने पर्वत पुरूष दशरथ माँझी को 22 वर्षों तक मुफ्त में छेनी- हथौड़ा दिया पहाड़ तोड़कर रास्ता बनाने के लिए।

हैमर मैन का योगदान, AnjNewsMedia
वर्ल्ड बुक में स्थान पाये हैमर मैन शिवू मिस्त्री से भेंट की युवा लेखक मुकेश

इन्हीं के छेनी- हथौड़े के दम पर पहाड़ तोड़कर दशरथ ने आमजनों के लिए रास्ता बनाया। जो बेमिशाल है। इन्हीं उपलब्धि के वजह से उनका नाम हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। गरीब दशरथ को हैमर पुरूष शिवू ने अद्भुत सहयोग दिया। जो अतुलनीय है। ऐसे विराट व्यक्तित्व को सौ- सौ बार नमन कर हृदय अहल्लादित हो गया। उन्होंने कहा हथौड़ा पुरूष श्री मिस्त्री गया, बिहार ही नहीं देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर राष्ट्र को गर्व है। हैमर पुरूष देश के लिए प्रेरणा पूँज हैं। उनकी विशाल उपलब्धि नई पीढ़ी को सिख देने वाली है। समाजसेवी हैमर पुरूष श्री मिस्त्री ने समाज को भरपूर सहयोग देने की इतिहास रचे हैं। जिनके अहम योगदान से गरीब दशरथ माँझी माऊंटेन मैन बना और अकल्पनीय कार्य साकार हुआ। छेनी- हथौड़ा ने दशरथ को जो हौसला और ताकत दिया, उसी के बल पर गेहलौर पर्वत टूटा और आमजनों के लिए कठीन राह सुलभ हुआ।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!