आपसी सौहार्द एवं प्रेम के साथ मनाएँ दीपावली : डीएम

गया  : जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह ने गया जिला वासियों को दीपावली की शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा है कि इस पर्व को आपसी सौहार्द एवं प्रेम के वातावरण में मनावे। उन्होंने दीपावली पर्व के अवसर पर कामना व्यक्त किया कि जिला, राज्य एवं अपने देश में अमन चैन रहे तथा गया जिला वासी  विकास, शिक्षा तथा आर्थिक क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़े। 

Advertisement

नीचे देखिए रिपोर्ट से संबंधित गया का बाईट- 

   जिला पदाधिकारी ने आज दीपावली के अवसर पर मिट्टी का दीया समाहरणालय के निकट लगे बाजार से खरीदा। उन्होंने दीया बनाने वाले कुंभकार को भी दीपावली की शुभकामना देते हुए उनसे उनके जीवन स्तर, मिट्टी के दीए बनाने में उनकी आमदनी के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा अपने बच्चों को पढ़ाई हेतु स्कूल भेजने का सुझाव दिया। उन्होंने मिट्टी का दीया एवं अन्य सामग्री बेचने वाले लोगों को कहा कि अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान दे।

➖AnjNewsMedia 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!