गया : गया जिला का 156वां स्थापना दिवस समारोह कल दिनांक 3 अक्टूबर 2020 को उत्सवी माहौल में आयोजित किया जाएगा।
गया स्थापना दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से प्रातः 7:00 बजे टावर चौक से पैदल चालन सह मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जो गांधी मैदान में जाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में परिवर्तित हो जाएगा साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया जाएगा। संध्या 5:00 बजे से दीप प्रज्वलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया जाएगा।
गया जिला स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा ऑनलाइन निबंध, क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है।
जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों एवं सभी पदाधिकारी /कर्मियों को जिला स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अनुरोध किया है कि अपने-अपने घरों की सफाई एवं रंग-बिरंगी रोशनी से प्रकाशित कर जिला स्थापना दिवस का स्वागत करें।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कारण वृहद कार्यक्रम आयोजन नहीं किया जा रहा है परंतु हमारे उत्साह में कोई कमी ना हो, यह आवश्यक है।
➖AnjNewsMedia