कांग्रेस बूथ कमिटी की मुहिम

 कांग्रेस पार्टी गया जिला के सभी 4033 मतदान केंद्र पर बूथ कमिटी की समीक्षा एवं मजबूती अभियान की शुरूआत

Advertisement

       गया जिले के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने जिला के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन की मजबूती हेतु 4033 बूथों की कमिटियों को और सशक्त बनने हेतु अभियान की शुरुआत आपसी वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से शुरू किया।

        वर्चुअल मीटिंग में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, इंटक प्रदेश सचिव अशोक सिंह, कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, सेवादल जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमार, विशाल कुमार, जिला कांग्रेस महासचिव विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, राम प्रवेश सिंह, जिला सचिव शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान, श्रीकांत शर्मा, जनार्दन मांझी, विनोद बनारसी, अमित कुमार , एन एस यू आई के रचित कुमार, आकाश कुमार, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, सुजीत गुप्ता आदि शामिल हो कर 225- गुरु आ , 226 – शेरघाटी, 227 – इमामगंज, 228 – बाराचट्टी, 229 – बोधगया, 230 – गया शहर, 231 – टिकारी, 232 – बेलागंज, 233 – अतरी , 234 वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथों कि कमिटी पर विस्तृत चर्चा किया गया ।

   नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी विगत माह से फोटो युक्त डिजिटल सदस्यता अभियान चला कर बूथों के कमिटी के साथियों को लैश करने का अभियान चला रही है, गया जिला इस अभियान में काफी आगे भी है, जिसके लिए प्रदेश द्वारा इस अभियान को तीव्र गति एवम् ज्यादा लोगो को जोड़ने वाले नेताओ को सम्मानित भी करने का काम किया है।

    नेताओ ने कहा को कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने महागठबंधन के जो भी साथी उम्मीदवार होगे उन्हें मजबूती मिलेगी।

     नेताओ ने जिला प्रशासन से कोरोनावायरस महामारी के चलते जिला में बढ़ाए गए बूथों को विधानसभा वार सार्वजनिक करने, अन्य नियमो एवम् व्यवस्था को सघन प्रचार , प्रसार करने की भी मांग किया, ताकि मतदाता पहले से ही बदले या अलग हुआ मतदान केंद्र की जानकारी रख सके।

➖AnjNewsMedia➖

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!