कांग्रेस सेवा दल की स्थापना दिवस

 कांग्रेस सेवादल की 98 वीं स्थापना दिवस

गया चौक स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय, इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस एवम् सेवादल के नेता, कार्यकर्ता द्वारा स्थापना दिवस मनाई गई।

Advertisement

      सर्व प्रथम पार्टी के राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, एवम्  ” बंदे मातरम ” गाने के बाद, कांग्रेस सेवादल की स्थापना, इतिहास, उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा किया गया।

      इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह,शिव कुमार चौरसिया, कांग्रेस सेवादल के प्रदुम्न दुबे, घनश्याम प्रसाद,कृष्णा कांडू, भगवान दास, विनोद बनारसी, अमर मालाकार, मनोज कुमार पान, चुल्लू मालाकार, सुरेन्द्र मांझी, लाडला आलम, मो इकबाल, सुजीत गुप्ता, वैभव गुप्ता, अमित कुमार , अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि कांग्रेस सेवादल की स्थापना आज ही के दिन सन् 1922 में डॉ नारायण सुब्बाराव हादिकर ने किया था,उसी समय से कांग्रेस सेवादल देश की आजादी से लेकर जनसेवा का काम में शुरू से ही अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है।गया में चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण भी गया जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा सन् 1982 में गया शहर में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की लंबी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था कांग्रेस सेवादल के लोगो द्वारा एक पखवारे तक संभाला गया था, जिसे उस समय के आला अधिकारियों द्वारा कांग्रेस सेवादल के नाम इस जमीन को रजिस्ट्री के द्वारा प्राप्त हुआ था, उसके बाद कांग्रेस सेवादल प्रत्येक वर्ष इसी प्रांगण में स्थापना दिवस समारोह मनाते आ रहा है।

      इस अवसर पर संविधान की रक्षा, जनसेवा, का शपथ भी लिया गया।

        ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!