गया : कांग्रेस पार्टी, किसान कांग्रेस, इंटक, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ, कांग्रेस पिछड़ा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष देश में विगत 18 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में धरना एवम् भूख हड़ताल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धरना एवम् भूख हड़ताल कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो सरवर खान, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, असंगठित मजदूर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान ,सी एल यू के अजय सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, कृष्णा कानू ,इंद्रदेव गिरी , राजेंद्र यादव, शर्मा, सुरेन्द्र मांझी, मनोज कुमार पान, नरेश पासवान, मिंता देवी, शांति देवी, विनोद बनारसी, आदि ने कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान इस कड़ाके की ठंड में विगत कई दिनों से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, जिसका समर्थन कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा है, परंतु केंद्र कि मोदी सरकार किसानों की जायज मांग को मानने के बजाए उल्टे आंदोलन को कुंद करने का चकरव्यूह रचने में पूरी भाजपा, आर एस एस, सहित अपने सहयोगी दलों को लगाए हुए है।
नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद , खेत खलिहान तक किसान आंदोलन को साथ देने के लिए संकल्पित एवम् वचनबद्ध है, भाजपा के गीदड़ भभकी से कांग्रेस डरने वाली नहीं है, कांग्रेस देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ने को तैयार है, इन भाजपा रूपी काले अंग्रेजो से।
नेताओ ने कहा को कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन को प्रखंड, पंचायत, गांव, खेत खलिहान तक पहुंचा कर मोदी सरकार के इस किसान विरोधी कानून को वापस करा कर ही रहेगी ।
➖AnjNewsMedia