किसान विरोधी कानून के खिलाफ 08 दिसंबर को भारत बंद

  भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस

      गया : केंद्र सरकार के ” किसान विरोधी कानून ” के खिलाफ देश के विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर 08 दिसंबर 2020 के भारत बंद को कांग्रेस, इंटक, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस समर्थन करेगी।

Advertisement

       भारत बंद को सफल बनाने के लिए  06 दिसंबर को जनजागरण अभियान, 07 दिसंबर को मशाल जुलूस कार्यक्रम में भी कांग्रेस पार्टी शामिल रहेगी।

     
देखिए इस मुद्दे से संबंधित बाईट- कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, इंटक के प्रदेश सचिव सह गया जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल प्रसाद सिंह, जिला सचिव शिव कुमार चौरसिया, कांग्रेस सेवादल प्रभारी अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बबलू कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमार, एन एस यू आई के रचित कुमार, महिला कांग्रेस के मदीना खातून, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गया जिला प्रभारी मो सरवर खान, जनार्दन मांझी, असंगठित मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान आदि ने कहा कि देश के किसानों के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी उनके चल रहे राष्ट्र व्यापी आंदोलन में सक्रिय भाग लेकर संसद से सड़क, खेत खलिहान तक आंदोलन चाएगी चाहे यह आंदोलन जितना भी लंबा चले।

      नेताओ ने कहा को देश के किसानों ने मोदी सरकार को कह चुके है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसान विरोधी कानून सरकार वापस नहीं ले लेती।

     नेताओ ने कहा को केंद्र सरकार, भाजपा , आर एस एस, एवम् एन डी ए के लोग किसान आंदोलन के खिलाफ देश में भ्रम फैलाने की अटूट कोशिश कर रहे है, लेकिन देश के अन्न दाता किसान इनके नापाक इरादों को समझ रहे है, तथा अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने को दृढ़ संकल्पित है।

      नेताओ ने सूबे के किसान, मजदूर, एवम् आम आवाम से 08 दिसंबर 2020 के ” भारत बंद ” में साथ देने का अपील किये हैं।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!