कृषि विधेयक अभिशाप : कन्हैया

कृषि विधेयक बिल किसानों के लिए अभिशाप : जाप युवानेता कन्हैया
Advertisement

मुफ़्फ़सील मोड पर 20 सितम्बर रविवार 11 बजे दिन मे पीएम का पुतला दहन करेगी जाप

गया : जन अधिकार पार्टी के नेता व वजीरगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी राजीव कुमार कन्हैया ने सरकार द्वारा लाई गई कृषि विधेयक बिल को किसानों केलिए अभिशाप बताते हुए कहा की इस विधेयक के लागू होने से कृषि क्षेत्र भी कार्पोरेट घरानो एवम पुंजिपतियो के हाथों मे चली जाएगी। 

उन्होंने कहा की हमारी पार्टी ऐसे तानाशाही रवैए की सरकार व इस विधेयक के खिलाफ पूरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन करेगी। 

जाप युवा नेता  कन्हैया के नेतृत्व मे रविवार 20 सितम्बर को 11 बजे दिन मे प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का फैसला लिया गया है। पार्टी के लोगो का भी कहना है की गरीब विरोधी इस सरकार ने किसानों को कही का नही छोड़ा है। आज किसानों की हालत ऐसी है की उन्हे आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड रहे हैं। लेकिन अब जन अधिकार पार्टी ऐसा नही होने देगी। हम सब किसानों के हित के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!