ऐसी सूचना मिली है कि दिनांक 8 सितंबर, 2020 से गया नगर निगम, गया के कुछ वार्ड पार्षद द्वारा घेराव/धरना/प्रदर्शन का कार्यक्रम है।
अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, गया द्वारा बताया गया कि कुछ समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित हुआ है कि गया नगर निगम के कुछ वार्ड पार्षदों द्वारा पानी के समस्या को लेकर घेराव/धरना/प्रदर्शन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में राज्य सरकार तथा भारत सरकार के दिशा निदेश के आलोक में कहीं भी राजनैतिक गतिविधि/प्रदर्शन/आम सभा करने पर प्रतिबंध है।
उन्होंने बताया कि घेराव/धरना/प्रदर्शन/आम सभा करने हेतु अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, गया से अबतक नहीं ली गई है। इस संक्रमण काल मे इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर वार्ड पार्षदों द्वारा धरना/प्रदर्शन/घेराव कार्यक्रम किया जाता है तो उनपर *कोविड-19 तथा आपदा प्रबंधन, 2005 तथा एपिडेमिक एक्ट* के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।