कोविड जाँच की प्रगति समीक्षा

 गया ज़िला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में कोविड 19 से संबंधित जांच की प्रगति, कन्टेनमेंट जोन की स्थिति, मरीजों की संख्या की समीक्षा इत्यादि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। 

Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण क्षेत्र में भेजे गए वाहनों की संख्या में कमी लायी जाए। बैठक में बताया गया कि कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत लोग स्वेच्छा से जांच नहीं करा रहे हैं। ज़िला पदाधिकारी ने पुनः सिविल सर्जन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया कि जांच नही कराने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि जो भी पदाधिकारी जन वितरण प्रणाली, उवर्रक की जांच करने जाते हैं तो यह सुनिश्चित करे कि राशन, उवर्रक की तौल POS मशीन से की जाए। साथ ही उपभोक्ता से पूछा जाए कि उन्हें Pos मशीन से तौलकर अनाज दिया जाता है या नहीं। साथ ही जांच करने वाले पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि क्षेत्र के ग्रामीणों से अवश्य जानकारी प्राप्त करे कि उन्हे ससमय सही तौल, सही मूल्य पर अनाज, किराशन तेल मिल रहा है या नही।

साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जब आप क्षेत्र में जांच करने अथवा विभागीय जांच करने जाते हैं तो उस क्षेत्र की सड़क की स्थिति, बिजली की स्थिति, आवागमन की समस्या, पेयजल की समस्या के संबंध में ग्रामीणों/लोगों से जानकारी प्राप्त कर जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया जाए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!