कोविड में चुनावी गाइडलाइंस
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के आलोक में निर्गत दिशा निर्देश एवं अन्य विषयों पर यथा कोविड गाइडलाइंस, भेद्यता मानचित्र (वल्नरेबल मैपिंग) के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गया जिले में जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
यह प्रशिक्षण प्रातः 10:00 से 10:45 तक कोविड गाइडलाइंस पर आधारित किया गया। पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक भेद्यता मानचित्र (वल्नरेबल मैपिंग), अपराहन 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आदर्श आचार संहिता पर आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
दिनांक 8 सितंबर को 11:00 बजे से 1:00 बजे तक एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी) एवं पेड न्यूज पर आधारित होगा तथा अपराहन 2:00 बजे से 4:00 बजे तक विधि व्यवस्था संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण में सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण में अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया।
प्रशिक्षण में कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु एक अलग कोषांग बनाया जाएगा जो राजनैतिक दलों की बैठक, प्रचार प्रसार के अवसर पर सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।