गया चुनाव व्यय प्रेक्षक का संपर्क नंबर

 गया : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के उद्देश से गया जिला के व्यय प्रेक्षक का आगमन जिला में हो चुका है। *श्री विश्वास एस० मुंडे* आई०आर०एस० (आई०टी०) व्यय प्रेक्षक, जो 225-गुरुआ, 226-शेरघाटी, 227-इमामगंज (एस.सी.), 228-बाराचट्टी (एस.सी.) तथा 231-टिकारी विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक हैं। इनका मोबाइल नंबर 9472582550 है, इस मोबाइल नंबर से प्रत्याशी/राजनैतिक दल व्यय प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। इनका आवासन स्थल आई०बी०, बोधगया मैं है। 

Advertisement

दूसरे व्यय प्रेक्षक *श्री ऋतुपर्ण नामदेव* आई.आर. एस. (आई.टी.) हैं, जिनका मोबाइल नंबर 9472582559 है तथा ये आई. बी.  बोधगया में ठहरे हुए हैं, जो 229-बोधगया (एस०सी०), 230-गया टाउन, 232-बेलागंज, 233-अतरी तथा 234-वजीरगंज विधान सभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक हैं। आवश्यकता होने पर प्रत्याशी/राजनैतिक दल निर्वाचन व्यय संबंधी बातों की जानकारी लेने हेतु व्यय प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!