गया में आईसीयू की उद्धाटन

      गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का डीएम ने किया उद्घाटन

Advertisement

जिला स्तरीय जयप्रकाश नारायण अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गया अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि इस अस्पताल में आईसीयू के निर्माण होने से शहरी क्षेत्र के लोगों को गहन चिकित्सा हेतु काफी सहूलियत होगी। उन्होंने सिविल सर्जन तथा डीपीएम को निर्देश दिया कि इस आईसीयू इकाई में सभी मान्य सुविधा उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित करें। साथ ही आईसीयू की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें ताकि कोई संक्रमण न फैल सके। कोविड-19 के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सिविल सर्जन ने बताया कि यह आईसीयू 6 बेड का है तथा इसमें सभी उपकरण लगाए गए हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!