गया में किसान आंदोलन

 गया : देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में धरना का आयोजन किया गया।

Advertisement

 धरना में उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल प्रसाद सिंह,दामोदर गोस्वामी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, अशोक सिंह, टिंकू गिरी,  बब्लू कुमार, शिव कुमार चौरसिया, कृष्णा कांदू, विनोद बनारसी, लाडला अंसारी, अमित कुमार, मो इकबाल अंसारी, रमेश कुमार गुप्ता, अरुण कुमार पासवान, आदि ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के खिलाफ सम्पूर्ण देश के किसान विगत कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, परंतु केंद्र कि मोदी सरकार सहित भाजपा, आर एस एस के लोग इस आंदोलन को विदेशी फंडिंग से चलने, पंजाब के किसानों को खालिस्तान समर्थक कह कर देश की जनमानस को भरमाने की अटूट कोशिश कर रहे है, किसानों पर ठंड के मौसम में पुलिस, प्रशासन द्वारा कहर बरपाया जा रहा है, दिल्ली के आंदोलन को शाहिंबाग जैसे आंदोलन कि संज्ञा देने में किसान विरोधी भाजपाई लगे है।

     

आज कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष ” जय जवान, जय किसान ” के नारो को बुलंद करते हुए कहा कि हम गांधी के बताए मार्ग पर चल कर अंग्रेजो कि तरह किसान विरोधी मोदी सरकार को भी परासत कर ही दम लेंगे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!