गया में कोविड बचाव विमर्श

 कोविड 19 से संबंधित विषयों पर गहन विमर्श करने एवं इसके बचाव एवं सुरक्षा को प्रभावी तरीके से अमल किए जाने हेतु जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया।

Advertisement

बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि गया जिले में कोविड-19 के संक्रमण का दायरा कम हो रहा है, इसके मद्देनजर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को भी धीरे-धीरे प्रारंभ की जाए।

बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में गायनिक (प्रसव एवं प्रसूति विभाग) का ओपीडी प्रारंभ की जाए।

जिला पदाधिकारी ने अधीक्षक अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल को निर्देश दिया कि गायनिक विभाग में ओपीडी प्रारंभ करने हेतु सभी तैयारी सुनिश्चित करें।

बैठक में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि गया जिले में अब तक कुल 254669 सैंपल जांच किया गया है जिनमें 5328 पॉजिटिव मामले हैं, अब तक 4941 मरीज रिकवर हो गए। जिले में कोरोना से 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 333 एक्टिव केस है।

बैठक में सहायक समाहर्ता सौरभ सुमन यादव, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आपदा प्रभारी सहित कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 thoughts on “गया में कोविड बचाव विमर्श”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!