बेरोज़गारों को मिलेगा रोज़गार
वी०के०सी० ग्रुप द्वारा जॉब कैंप का आयोजन 23 सितंबर, 2020 को होगा
गया : सहायक निदेशक, नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के द्वारा वी०के०सी० ग्रुप के द्वारा मशीन ऑपरेटर पद हेतु जॉब कैंप का आयोजन 23 सितंबर, 2020 को किया जाएगा। यह ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, गया में आयोजन किया जाएगा। मशीन ऑपरेटर के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं से 10वीं पास, प्राथमिकता-प्रवासी मज़दूर, कुल रिक्त संख्या 100 होगी, उम्र 18 से 48 वर्ष होगा। आवेदक अपने बायोडाटा, रंगीन फोटो के साथ ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, गया में दिनांक 23 सितंबर, 2020 को आयोजित चयन शिविर में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगा। इच्छुक बेरोजगार युवा जो वांछित योग्यता रखते हैं वह दिनांक 23 सितंबर को निर्धारित समय पर ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, गया उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
*Eduvantage Pvt Ltd द्वारा जॉब कैंप का आयोजन 24 सितंबर, 2020 को होगा*
सहायक निदेशक, नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया के द्वारा Eduvantage Pvt Ltd के द्वारा अपरेंटिस ट्रेनिंग (NAPS) एवं टेक्सटाइल सेक्टर – मशीन ऑपरेटर हेतु जॉब कैंप का आयोजन 24 सितंबर, 2020 को किया जाएगा। यह ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, गया में आयोजन किया जाएगा। अपरेंटिस ट्रेनिंग (NAPS) एवं टेक्सटाइल सेक्टर – मशीन ऑपरेटर के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं से 12वीं पास, कुल रिक्त संख्या 4,232 होगी, उम्र 18 से 45 वर्ष होगा। आवेदक अपने आधार कार्ड, शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र, फोटो (04), रिक्ति केवल पुरुषो के लिए है, चयन हेतु उम्मीदवार का NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, गया में दिनांक 24 सितंबर, 2020 को आयोजित चयन शिविर में भाग ले सकते हैं। जॉब कैंप का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगा। इच्छुक बेरोजगार युवा जो वांछित योग्यता रखते हैं वह दिनांक 24 सितंबर को निर्धारित समय पर ज़िला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, गया उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।