डेलिवरी एग्जीक्यूटिव पद के लिए जॉब कैंप का आयोजन 12 सितंबर को होगा
Advertisement
गया : सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के द्वारा बताया गया कि Habitus HR Solution Pvt. Ltd Noida द्वारा डेलिवरी एग्जीक्यूटिव पद हेतु जॉब कैंप का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। यह कैंप जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र डीआरसीसी गया में किया जाएगा। पद का नाम डेलिवरी एग्जीक्यूटिव, योग्यता 10वीं पास रहना चाहिए, कार्यस्थल:- गया, टिकारी, मानपुर एवं बेलागंज। टोटल रिक्त संख्या 120 रहेगी, मानदेय 13486 रुपये प्रति माह, उम्र 18 से 35 वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों के पास बाइक वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस तथा स्मार्टफोन होना अनिवार्य है। यह रिक्ति केवल पुरुषों के लिए है। चयन हेतु उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है।