गया में भाजपा की बैठक

 गया : भाजपा जिला गया की बैठक भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ के नजदीक उत्सव भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

Advertisement

      उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता तन मन और धन से एनडीए के उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रयासरत रहे हैं।जिस प्रकार से चुनाव के पहले चरण में  नजदीक के ज़िलों से एनडीए का पता साफ हुआ वह हैरतअंगेज है। गया जिला के दस विधान सभा में से एनडीए कमसे कम पांच सीट बचाने में कामयाब हो पाया,यह उपलब्धि हमारे कार्यकर्ता को जाता है। भाजपा ही एक ऐसा दल है कि चुनाव जीतने के बाद प्रत्येक विधानसभा में धन्यवाद सभा का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय धन्यवाद सभा का कार्यक्रम 3दिसम्बर से 25दिसम्बर   तक आयोजित होने हैं। इसके अंतर्गत गया जिला में 14दिसम्बर से 18दिसम्बर तक सभी विधानसभा में धन्यवाद सभा का आयोजन होगा।14दिसम्बर को इमामगंज और शेरघाटी विधान सभा में धन्यवाद सभा आयोजित होगी जिसमें बिहार और राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रामजन्म भूमि अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जा चुकी है। भारत की संपूर्ण जनता की मांग थी की अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और इसके लिए लगातार आंदोलन भी चला आज वह दिन आ गया है अब सभी भारतीय लोगों का योगदान राम मंदिर के लिए हो इस उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान करने में सहयोग करना है।

      उक्त बैठक को संबोधित करते बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि किसान कानून के खिलाफ किसानों को गुमराह करने में विरोधी पार्टियों के लोग लगे हुए। आजादी के बाद पहली यह सरकार है जो किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। किसानों को कृषि में लागत को कम कर किसानों की आय दुगुनी करने का प्रयास कर रही है। भाजपा की ही सरकार ने पूरे देश में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। सिंचाई के सुविधा के लिए बिजली का नेटवर्क स्थापित कर बिजली उपलब्धता सुनिश्चित की गई। किसानों को पहली बार किसान सम्मान निधि के सीधे खाते पैसा दिया जा रहा है। किसानों को सस्ते बीज और सब्सीडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराये जा रहें हैं।नये कृषि कानून बनाकर छोटे छोटे किसानों को अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को अभी तक उपलब्ध सुविधाओं को भाजपा सरकार ने ही दिया है। कांग्रेस और विरोधी पार्टी केंद्र सरकार को हमेशाअस्थिर करने का प्रयासरत रहती है।देश में कानून का राज्य नहीं चले केवल कांग्रेस और एक परिवार का राज्य चले इसी दिशा में कांग्रेस का प्रयास रहता है। विरोधी पार्टियों को किसानों से कोइ लेना देना नहीं है।

    बैठक के अंत में भारत के पूर्व आइ.बी.प्रमुख दिनेश्वर शर्मा  के असमायिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना किया गया।

    उक्त बैठक में पूर्व विधायक डॉ श्यामदेव पासवान जिला उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा, अजय कुमार,प्रेम प्रकाश, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला महामंत्री गोपाल यादव, प्रशांत कुमार, जिला मंत्री नीमा कुमारी, विनोद सिंह, संतोष ठाकुर,, सत्येन्द्र पाण्डेय,किरण पाण्डेय, पिछड़ा मोर्चा पप्पू सिंह, महिला मोर्चा वंदना कुमारी,सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!