गया जिला में बेरोजगार युवाओं के लिए जॉब कैंप का आयोजन कल दिनांक 24 सितंबर, 2020 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) गया में की गई है। प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक *Eduvantage Pvt Ltd* द्वारा अप्रेंटिस ट्रेनिंग (एन०ए०पी०एस०) एवं टैक्सटाइल सेक्टर में मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति की जानी है। आवेदक की योग्यता 05वीं पास से 12वीं पास तक होगी तथा कार्यस्थल तमिलनाडु में होगा। मानदेय के रूप में प्रतिमाह 6000 से 7500 होगा। सहायक निदेशक, नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया द्वारा बताया गया कि 4232 रिक्तियां हैं। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।
*आवेदक को चयन हेतु NCS पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है*।
गया ज़िले के इच्छुक युवा बेरोज़गार जो वांछित योग्यता रखते हैं वे कल 24 सिंतबर, 2020 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) गया में आयोजित होने वाले रोजगार शिविर में उपस्थित होकर नियोजन प्राप्त कर सकतें हैं।