कोंच थाना क्षेत्र में हाथरस की तरह की शर्मसार वारदात
कांग्रेसी नेता श्री मिठू ने इस गैंग रेप की घटना की जॉंच सीबीआई से कराने की माँग की है ताकी पीड़िता के परिवार को न्याय मिल सके तथा दोषियों को सज़ा
गया : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि गया जिला के कोंच में एक नाबालिग, जो बर्थडे पार्टी से अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में मनचलों ने गैंग रेप किया। कांग्रेसी नेता श्री मिठू ने इस गैंग रेप की घटना की जॉंच सीबीआई से कराने की माँग की है। ताकी पीड़िता के परिवार को न्याय मिल सके तथा दोषियों को सज़ा हो।
जिसे आहत लड़की ने घर आकर फांसी लगा ली। जिसे आनन फानन में परिवार वालो ने किवाड़ तोड़ कर अस्पताल ले गए। जहां उसकी मृत्यु हो गई।
उसकी भी लाश को पुलिस द्वारा तुरंत जलवा दिया गया। मामला अब तूल पकड़ रहा है। पीड़िता के परिवार पुलिस के यहां न्याय के लिए गुहार लगा रही है।
प्रो मिठू ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार से की है।
प्रो मिठू ने कहा कि कोंच थाना क्षेत्र की यह घटना हाथरस कांड की हीं तरह है। बिहार सरकार ! जो सुशासन की ढोल पीट रही है, वह पूरी तरह फेल है। जिसका जवाब सूबे की जनता चुनाव में देगी।
➖AnjNewsMedia➖
