गया रेलवे स्टेशन के पुराने टिकट काउंटर के समीप बनाये गए कोविड-19 स्थाई जांच शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संचारी रोग पदाधिकारी, स्टेशन अधीक्षक एवं गया रेलवे स्टेशन के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस शिविर के माध्यम से आम लोग मुफ्त में कोविड-19 की जांच करा सकते हैं एवं तुरंत उसका रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिला स्वास्थ समिति की तरफ से प्रशासन के सहयोग से यह शिविर लगाया गया है। प्रत्येक दिन सुबह 10 से संध्या 5 बजे जब तक स्थाई जांच शिविर कार्यरत रहेगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित डॉक्टर को निर्देश दिया कि सैंपल कलेक्शन के समय संबंधित व्यक्तियों का आधार नंबर, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे। उन्होंने डीपीएम स्वास्थ्य निलेश कुमार को निर्देश दिया कि सैंपल कलेक्शन हेतु केविन नुमा स्ट्रक्चर का निर्माण कराएं ताकि सैंपल कलेक्शन में संक्रमण का खतरा ना रहे।
गया रेलवे स्टेशन पर कोविड जाँच शिविर
Advertisement
