गया : आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के चुनाव को सफलतापूर्वक एवं त्रुटि रहित संचालन हेतु प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों एवं मतदान से संबंधित अन्य पदाधिकारियों यथा गस्ती दंडाधिकारियों, सेक्टर दंडाधिकारियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर इत्यादि को प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। उक्त आलोक में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों एवं मतदान से संबंधित पदाधिकारियों को 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2020 के बीच प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज एवं मिर्जा गालिब कॉलेज (महिला) में 02 अक्टूबर को प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक पीठासीन/ प्रथम मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज एवं मिर्जा गालिब कॉलेज (महिला) में 03 अक्टूबर को प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक प्रथम/ द्वितीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज एवं मिर्जा गालिब कॉलेज (महिला) में 05 अक्टूबर को प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक द्वितीय/ तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज एवं मिर्जा गालिब कॉलेज (महिला) में 06 अक्टूबर को प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक सेक्टर/ द्वितीय/ तृतीय मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गया कॉलेज, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज एवं मिर्जा गालिब कॉलेज (महिला) में 09 अक्टूबर को प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक माइक्रो/ पी०सी०सी०पी०/ तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक पी०सी०सी०पी०/ तृतीय मतदान मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने संबंधित मतदान कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में अवश्य भाग ले। बिना कोई ठोस कारण के प्रशिक्षण से अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
➖AnjNewsMedia➖
