बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व में गया जिले में जिला स्तर/अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर साइकिल रैली का आयोजन दिनांक-10 सितंबर, 2020 से किया जा रहा है।
*जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन दिनांक 10 सितंबर 2020 को प्रातः 7:30 बजे से किया जाएगा।* साइकिल रैली गया के टावर चौक से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक जाएगी।
इसी प्रकार अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर साइकिल रैली का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक की जाएगी। इस साइकिल रैली के माध्यम से जिले के मतदाताओं को संदेश दिया जाएगा कि आप मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान अवश्य करें, यह आपका संवैधानिक अधिकार है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, गया द्वारा जिले के मतदाताओं से अपील की गई है कि *आप मतदान करने हेतु पूरी तरह तैयार रहें। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 को एक राष्ट्रीय त्योहार की तरह मनाते हुए मतदान करें तथा अन्य मतदाता को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें।