![]() |
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा द्वारा कालचक्र मैदान का निरीक्षण |
गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा द्वारा कालचक्र मैदान, बीटीएमसी का निरीक्षण भवन तथा निर्माणाधीन मे आई हेल्प यू काउंटर का निरीक्षण किया गया। बौद्ध महोत्सव 2019 की तैयारी को अंतिम टच देने के लिए मंच निर्माण, पंडाल निर्माण, वीवीआइपी दीर्घा, वीआईपी दीर्घा, मीडिया दीर्घा ,मौंक दीर्घा, फोरेनर दीर्घा, महिला दीर्घा के साथ साथ पदाधिकारियों के बैठने की दीर्घा के लिए अंतिम रूप दिया गया। पंडाल को पंचशील झंडे से सजाने तथा मंच की चौड़ाई और लंबाई बढ़ाने का निर्देश मंच निर्माता संवेदक को दिया गया। गेट नंबर 1 से माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं वीवीआइपी का प्रवेश होगा।
