विनियमन के उपरांत श्री नाहर ने डीडी बिहार के कार्यक्रम प्रमुख के पद पर पदस्थापित
Advertisement
Advertisement
![]() |
पटना डीडी बिहार के कार्यक्रम प्रमुख बने राजकुमार नाहर |
पटना डीडी बिहार के कार्यक्रम प्रमुख बने डा. राजकुमार नाहर। विनियमन के उपरांत श्री नाहर ने डीडी बिहार के कार्यक्रम प्रमुख के पद पर पदस्थापित हुए हैं। वे अपना कार्यभार ग्रहण कर कार्यक्रम प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। बख़ूबी श्री नाहर अपनी ज़िम्मेवारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने में तन्यमयता के साथ जुटे हुए हैं। जिससे डीडी बिहार उत्तरोत्तर विकास की ऊंच्चाई को छूता आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम प्रमुख श्री नाहर बिहार के धरती के लाल हैं।
वे पटना सीटी के निवासी हैं। सीटी बाजार में उनका निवास स्थान है। धार्मिक रूप से वे संतोषी माता का परम भक्त हैं। वे सादा जीवन और ऊँच विचार के धनी, हँसमुख तथा खुले दिल का हैं। श्री नाहर सहृदय हैं। कार्यक्रम प्रमुख के पद पर पदस्थापित होने के लिए उन्हें असीम शुभकामनाएँ तथा भर खचिया बधाई। इसी तरह आगे बढ़ते रहें, और डीडी बिहार के कार्यक्रमों को भी चार- चाँद लगाते रहें। जिससे साहित्यकारों तथा कलाकारों को और भी कला प्रदर्शन का अवसर मिले, यही कामना।