महामानव के निधन से देश में अपूर्णीय क्षति
काशवाणी एवं दूरदर्शन न्यूज पटना के पूर्व न्यूज संपादक, बिहार पीआईबी के पूर्व संयुक्त निदेशक / निदेशक / पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अरुण कुमार वर्मा का निधन इलाज के क्रम में हो गया। वे लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे।
जाहिर हो भारतीय सूचना सेवा में चयन उपरांत उनकी पोस्टिंग डीएफपी में भी हुई थी। उसके उपरांत श्री वर्मा आकाशवाणी पटना के समाचार एकांश में सहायक समाचार सम्पादक के पद पर भी रहे। इसी क्रम में वे समाचार सम्पादक, उपनिदेशक समाचार, संयुक्त निदेशक समाचार के पद पर रहे। पटना दूरदर्शन समाचार में समाचार सम्पादक और संयुक्त निदेशक समाचार सहित निदेशक पद पर रहे।
भारतीय सूचना सेवा में कदम रखने के पूर्व श्री वर्मा बिहार सरकार के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी रहे।
वे सादा जीवन, उच्च विचार के धनी पुरूष थे। वे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हीं, आदर्श भी। उनके जाने से देश में अपूर्णीय क्षति हुई है।
वे अच्छे गार्जियन थे। समाचार के मामले में वे गाइडलाइन दिया करते थे। सादगी तथा शांति प्रिय महामानव थे। पटना दूरदर्शन के न्यूज निदेशक होते हुए भी कभी ग़ुस्से में नहीं होते थे, वे बड़ी शालिनता से दूरदर्शन स्ट्रिंगरों से कार्य करवाते थे। दूरदर्शन स्ट्रिंगरों को वे बेहद स्नेह देते थे।
कई बार मुझको (यानी अशोक कुमार अंज) व्यक्तिगत रूप से, सलाह भी दिये कि कुछ और भी काम- धंधा किया करो अंज, दूरदर्शन के स्ट्रिंगरशिप की कमाई से गुज़ारा नहीं होने वाला। इतने कम कमाई में गुज़ारा कैसे करते हो। तुम स्ट्रिंगरों का दर्द मुझे पता है। कुछ और भी करो, सिर्फ स्ट्रिंगरशिप के भरोसे मत रहो। कई मौके पर मुझे उनका आशीर्वाद मिला।
जब वे बिहार के सूचना आयुक्त बने, तब मैं ने उन्हें फ़ोन कर बधाई दिया तो वे बेहद हर्षित हुए। और मुझे तहेदिल से आशीर्वाद दिए। मैं उनका आशीर्वाद पा कर धन्य हुआ।
उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, नमन
➖अशोक कुमार अंज, लेखक-कवि-पत्रकार
