धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

 शिक्षक दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में एक सादे समारोह में जिला पदाधिकारी, गया, अभिषेक सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 

Advertisement

राज्य सरकार द्वारा उच्च विद्यालय चंदौती गया कि शिक्षिका सुष्मिता सान्याल एवं नव पदस्थापित जिला स्कूल गया की शिक्षिका किरण बाला को सम्मानित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा इन्हें 15-15 हजार की नगद राशि सम्मान स्वरूप, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दिया गया है। 

साथ ही जिले के 28 शिक्षकों को जिला प्रशासन द्वारा भी सम्मानित किया गया है। यह शिक्षक जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य कर रहे हैं। जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी द्वारा इन शिक्षकों को सम्मान स्वरूप मधुबनी पेंटिंग युक्त शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक देश के भविष्य निर्माता है। अपनी कर्मठता, विद्वता एवं लगन से वह ऐसी प्रतिभा तैयार करते हैं, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। जिला पदाधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति, दार्शनिक, चिंतक एवं शिक्षक सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की चर्चा करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए। छात्रों को अपने शिक्षक/ गुरु को आदर करनी चाहिए, यह उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज हम लोग जिस मुकाम पर हैं शिक्षकों के माध्यम से ही उनके परिश्रम एवं उनकी प्रेरणा से हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति आस्था एवं सम्मान ही आपको महान बना सकता है। जिस देश में शिक्षकों का सम्मान एवं आदर है वहां के नागरिक एवं छात्र- छात्राओं में अनुशासन एवं संस्कार विद्यमान है। आज आवश्यकता है कि शिक्षक भी छात्रों को ज्ञान एवं विद्या देने में कोई कोताही न करें बल्कि अपने अंदर के ज्ञान को छात्रों को समर्पित करें।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हमें भी डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर एक योग्य शिक्षक बनना चाहिए जो देश निर्माण में अपना योगदान समर्पित कर सके।

इस अवसर पर आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना (शिक्षा) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।गया 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!