नेताओ की घटिया मानसिकता : कांग्रेस

 किसानों को दलाल एवम् कांग्रेस,कम्युनिस्ट को दोगला कहने वाले भाजपा नेता अमरेन्द्र प्रताप एवम् गिरिराज सिंह मानसिक संतुलन खो चुके है – कांग्रेस

Advertisement

       बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किसान आंदोलन को चंद दलालों का आंदोलन कहना एवम् केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस – कम्युनिस्ट को दोगला कहा इन दोनों नेताओ की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।


       अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध प्रमंडल प्रभारी मो सरवर खान, इंटक के प्रदेश सचिव अशोक सिंह, सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार, जिला संगठक टिंकू गिरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अरुण कुमार पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनोद बनारसी, मो लाडला आलम, मो इकबाल , अमित कुमार आदि ने कहा कि इन दोनों केंद्र एवम् प्रदेश के मंत्री के घटिया बयान से बिहार ही नहीं बल्कि देश के किसानों में भयानक आक्रोश है, आम बिहारी इनके गलत बयानी से शर्मिंदा है।


     नेताओ ने कहा अपने आका प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवम् मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के चाटुकारिता में शायद ये लोग इस बात को भूल गए की देश के पचहत्तर प्रतिशत आबादी वाले अन्नदाता ही राष्ट्र की आन- बान और शान है, जिनके बारे में दुनिया का कोई भी व्यक्ति ऐसी बाते नहीं बोल सकता है।

      नेताओ ने किसान, मजदूर, युवा एवम् आम आवाम से ऐसे घटिया मानसिकता रखने वाले नेताओ को सबक सिखाने की अपील की है।


शोक संवेदना

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल बोरा के निधन से सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार मर्माहत एवम् शोकाकुल है।


       अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा स्व बोरा कांग्रेस पार्टी में हमेशा वटवृक्ष की भूमिका निभाने वाले राजनेता थे, जिन्होंने आजीवन पार्टी के लिए काम करते रहे। आज उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

       शोक संवेदना व्यक्त करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता में बाबूलाल प्रसाद सिंह, मो सरवर खान, अशोक सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, सतेंद्र सिंह, विनोद बनारसी, धरम भवानी सिंह, सुजीत गुप्ता, मो लाडला आलम, सुरेन्द्र मांझी आदि शामिल थे।

– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!