पितृपक्षमेला स्थगित

 विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला स्थगित

Advertisement

कोविड 19 के संक्रमण के विश्वव्यापी प्रभाव एवं सरकार द्वारा दिये गए निदेश के आलोक में गया ज़िला में पितृपक्ष मेला, 2020 को स्थगित किया गया है, ताकि कोई भी श्रद्धालु पितृतर्पण हेतु गया न आ सकें। इससे संबंधित सूचना राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रस्तरीय समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक चैनल पर प्रसारित कराया गया है।

ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोविड 19 के कारण 06 सिंतबर, 2020 तक सरकार द्वारा लॉकडाउन घोषित है, जिससे सभी मंदिर एवं धार्मिक स्थल बंद है तथा लोगों को मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थल पर जाना प्रतिबंध है। साथ ही गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 21 सिंतबर, 2020 तक किसी प्रकार का धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। 

उन्होंने बताया कि 06 सिंतबर, 2020 के बाद भी यदि राज्य सरकार द्वारा धार्मिक संस्थाओं को खोलने के आदेश दिया जाता है तो वहां कुछ सीमित लोगों को ही जाकर मात्र दर्शन की अनुमति होगी एवं कोई धार्मिक आयोजन अथवा कर्मकांड की अनुमति नहीं होगी। 

ज़िले के कुछ सोशल मीडिया एवं एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र द्वारा दिनांक-07 सिंतबर, 2020 से विष्णुपद मंदिर खुलने का समाचार प्रकाशित किया गया है, जो पूरी तरह भ्रामक, बेबुनियाद, तथ्यहीन एवं गलत है। इस समाचार के प्रकाशन से आम लोगों/श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जबकि गया जिले में मंदिर एवं अन्य धार्मिक संस्थान बंद है एवं श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

अतः ज़िला प्रशासन द्वारा उक्त प्रकशित समाचार का खंडन किया जाता है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!