![]() Advertisement
|
बिहार नगर पालिका चुनाव का हुआ ऐलान राज्य सहित ज़िले के नगर पंचायतों में चुनावी सरगर्मी |
गया : राज्य के 72 नगर पालिकाओं तथा 11 नगर निगमों 26 नगर परिषदों एवं 42 नगर पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है राज्य सरकार द्वारा नवगठित उत्क्रमित सीमा विस्तारित 152 नगर पालिकाओं तथा 6 नगर निगमों एवं 44 नगर परिषदों तथा 95 नगर पंचायतों का गठन करने का निर्णय लिया गया है क्योंकि वैधानिक प्रावधानों के अधीन उन नगरपालिका के लिए चुनाव कराना आवश्यक हो गया है, अतः बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 (अधिनियम संख्या 11, 2007)
नगर पंचायत आम चुनाव 2022 के लिए मतदान एवं मतगणना हेतु सूचना के आदान-प्रदान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें कई पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। चुनाव के दौरान वजीरगंज नगर पंचायत का नियंत्रण कक्ष पूरे व्यापक स्तर पर कार्य करेगा।
इस तरह से बिहार नगर पालिका का चुनाव तिथि की घोषणा कर दिया गया है।
मतदान तिथि – 10 – 10– 2022 – प्रथम चरण
मतदान तिथि – 20 – 10– 2022 – द्वितीय चरण
मतगणना तिथि – 12 – 10 – 2022 – प्रथम चरण
मतगणना तिथि – 22 – 10 – 2022 – द्वितीय चरण
![]() |
निर्धारित चुनाव तिथि |
वजीरगंज Block में नियंत्रण कक्ष स्थापित होने से वजीरगंज नगर पंचायत के भावी उम्मीदवारों में चहल- पहल बढ़ गई है। भावी उम्मीदवारगण क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। भावी उम्मीदवारों में संतोष कुमार, वीरेन्द्र कुशवाहा व अन्य नगर पंचायत क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। वे डोर-टू-डोर वोटरों के पास जा रहे हैं। वोट देने के लिए वोटरों से निहोरा कर रहे हैं। वजीरगंज में अब नगर पंचायत चुनाव का चुनावी पारा चढ़ने लगा है।
भावी उम्मीदवारों सहित प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों में भी चुनावी सरगर्मी अब दिखने लगी है।
![]() |
बने रहिए ! अंजन्यूजमीडिया के साथ |
नगर पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी ज़ोरों पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव होंगे। अब मूड बिल्कुल चुनावी हो चुका है।
कई उम्मीदवार भाग्य आज़माने के लिए नगर पंचायत चुनाव के अखाड़े में उतरेंगे, तो इसी कड़ी में कई भावी उम्मीदवार लंगोटा कसे तैयार हैं। चुनावी अखाड़ा भी पूरी तरह तैयार है। चुनावी इंतजार का पटाक्षेप हो चुका है।
➖Anjnewsmedia Presentation