बिगुल छाप से चुनाव लड़ेंगे चिंटूभैया

        वजीरगंज विधानसभा से आज़माएंगे चुनावी भाग्य 

Advertisement

भारतीय सबलोग पार्टी के तुरही यानि बिगुल छाप से चुनाव लड़ने की तैयारी में युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभैया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से पार्टी को तुरही यानि बिगुल चुनावी छाप मिला है। इसी छाप से वजीरगंज विधानसभा में चुनावी भाग्य आज़माने चुनाव में उतरूँगा। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद हीं नहीं, पक्का भरोसा है विधानसभा में नया वजीरगंज, जय वजीरगंज के स्वप्न का बिगुल बजेगा। क्योंकि समर्थकों की भरपूर समर्थन हीं मेरी मजबूती है।

वे पूरी तैयारी में हैं। नामांकन की शुभ मुहूर्त देख कर नामांकन कराएँगे। चुनावी क्षेत्र में पूरी सक्रियता के साथ जनसंपर्क में भीड़े हुए हैं। पहली दफ़ा वे भाग्य आज़माने वजीरगंज विधानसभा से चुनावी मैदान में होंगे। 

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!