लालटेन की तेल खत्म हो रही जल्द ही बुझ जायेगी : मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार
विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया तेजी से षुरू है, वैसे-वैसे लालटेन की तेल खत्म होती जा रही है। महागबंधन के सहयोगी दलों में एक-एक कर छोड़ कर चले गये, जो बचे हुए हैं, उनका भी सम्मान राजद नहीं कर रही है। राजद अहंकार से भरा हुआ है। सूबे के कृषि मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि महागठबंधन के राजद के अंदर लोकतंत्र समाप्त हो चुका है, उस दल पर से जनता का विष्वास तो पहले ही उठ चुका है। विपक्ष राजद के अहंकार से उसके सहयोगी दल अलग-अलग हो रहे हैं, महागठबंधन में जो दल बचे हैं, उनका भी सम्मान नहीं है।
उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष यह कह रहे हैं कि जिसको रहना है रहें, नहीं तो बाहर जाएं। लोकतंत्र में यह अहंकार की भाषा है, वह सूबे की जनता की क्या सेवा करेंगे ? विपक्ष हमेशा से जनता को धोखा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा इस लिए सूबे की जनता सिर्फ एनडीए पर विश्वास कर उसे अपना अपार जनसमर्थन दे रही हैं, बिहार में एनडीए की अगली सरकार बनने जा रही है।
➖AnjNewsMedia
