लॉकडाउन में बजी चुनावी बिगुल
आदर्श आचार संहिता लागू है। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन तीन चरणों में कराया जाएगा। जाहिर हो बिहार में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 3 चरण में होगा मतदान। पहले चरण में 28 अक्टूबर को होगा चुनाव, दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। वहीं 10 नवंबर को होगा मतगणना। लॉकडाउन की विषम परिस्थिति में हो रही चुनाव। कोरोना महामारी की स्थिति में चुनाव आयोग ने बजाई चुनावी डुगडुगी। राजनैतिक पार्टियों पर चढ़ा चुनावी पारा। सीट शेयरिंग और टिकट की होड़ में हैं कई दिग्गज नेतागण। क्योंकि चुनावी भाग्य आज़माने की बारी है। सरगर्मी जरूरी है।
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सफल निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी की अहम भूमिका होती है साथ ही निर्वाचन में ए०आर०ओ की भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी होती है।
बिहार की इस निर्वाचन में नए तरीके के ईवीएम का प्रयोग होने जा रहा है। नए ईवीएम के कंट्रोल यूनिट के लुक एवं फंक्शन में भी तब्दीली की गई है तथा वॉलेट यूनिट में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
इस निर्वाचन में महिलाओं, 18 से 19 वर्ष एवं इससे ऊपर के युवा वर्ग, दिव्यांग मतदाता पर विशेष फ़ोर्स रहेगा। लॉकडाउन के दौरान होने वाले चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को प्रेरित करके मतदान हेतु मतदान केंद्र तक लाने में सफल होना जरूरी है। जाहिर हो सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई सुविधाएं उपलब्ध होगा। इस कार्य के लिए संबंधित आरओ एवं एआरओ को जिम्मेवारी मिली है।
वाहन कोषांग, मतदान कर्मियों की उपलब्धता, कोविड-19 के नॉर्म्स एवं प्रोटोकॉल, विधि व्यवस्था, ईवीएम वीवीपैट की स्थिति सहित अन्य कोषांगों पूरी सक्रियता से कार्य में जुटे हैं।
प्रथम चरण के चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। चुनावी बिगुल बजते हीं गया डीएम कार्यालय में चुनावी गहमागहमी है।
अपनी- अपनी जिम्मेवारी निभाने जुटे हैं पदाधिकारिगण तथा कर्मीगण। सफलतापूर्वकभारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कर रहे हैं।
विधानसभा आम निर्वाचन के तहत कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए चुनावी तैयारी परवान पर है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क, सैनिटाइजर एवं मतदाताओं तथा मतदान कर्मियों के बीच 2 गज की दूरी रहेगी। क्योंकि कोरोना महामारी से बचना भी प्राथमिकता में शामिल है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
➖AnjNewsMedia➖
