बेलागंज में चंदन की बोलबाला

 बेलागंज से चुनावी मूड में चंदन 

Advertisement

बेलागंज से भाग्य आजमाने को तैयार चंदन

क्षेत्र भ्रमण में जनता दल यूनाइटेड, बिहार नगर के प्रदेश प्रवक्ता एवं गया,नालंदा एवं अरवल संगठन प्रभारी एवं संभावित जदयू बेलागंज उम्मीदवार चन्दन यादव का बेलागंज विधानसभा के चाकंद बाजार में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया, यादव चाकंद बीच बाजार स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा- अर्चना कर पूरे बाजार एवं आस-पास के गाँव में पैदल यात्रा कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जनता दल यूनाइटेड के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया एवं चाकन्द बॉलि पर स्थित भगवान भास्कर , शिव मंदिर में पूजा किया एवं नव निर्मित भगवान संकट मोचन के मंदिर का अवलोकन किया और मंदिर प्रांगण में स्थानीय लोगों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। श्री यादव ने कहा कि मेरी प्राथमिकता बेलागंज और बिहार का विकास है, जो भी व्यक्ति व्यक्तिगत फायदे के लिए आम-अवाम के भावना से खेलवाड़ करेगा उसको जनता जबाव देगी, जिस प्रकार से छोटे- छोटे सुविधा से बेलागंज को वंचित रखा गया हैं, और बस जात-पात का समीकरण बात के और लोगों के बीच में इसका जहर घोल के चुनाव जीतने वाले को जनता जबाव देना जानती हैं, उन्होंने कहा  ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री के रहते किसी भी समाज को भयभीत होने की जरूरत नहीं है, सभी वर्गों के विकास, सुरक्षा और आपसी भाइचारे के लिए बिहार सरकार जानी जाती है। मुख्यमंत्री ने अपराध,भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से बिहार को बचाया है। बिहार का विकास हो इसके लिए हर एक पहलू पर मुख्यमंत्री खुद नज़र रखते हैं। आप सभी अपना विश्वास बनाये रखें। इस बार बेलागंज विधानसभा सीट से भाग्य आज़माने चुनावी अखाड़े में उतरेंगे। उम्मीद आप सबों का सहयोग, समर्थन मिलेगा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!